Tuesday, July 29, 2025

बहुत व्यापक है नीलिमा शर्मा जी की कलम का दायरा

Our Respected Contributors Neelima Sharma A Known Hindi Writer Punjab Screen Special 

हिंदी के साथ साथ पंजाबी और अंग्रेज़ी साहित्य में भी गहरी रुचि 

हिंदी साहित्य जगत से: 29 जुलाई 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//पंजाब स्क्रीन स्पेशल डेस्क)::


जानीमानी लेखिका नीलिमा शर्मा दिल्ली से हैं
लेकिन हिंदी सहोती के मामले में देश और दुनिया में उनका नाम है। देहरादून से भी बहूत पुराना वास्ता है। हिंदी कहानी में भी उनका नाम विशेष हस्ताक्षर के तौर पर गिना जाता है लेकिन पंजाबी बोलचाल में भी उनका कोई जवाब नहीं। कई बार कविता में भी उनका कमालदिखता है। उनकी कई पुस्तकें भी आ चुकी हैं। चंडीगढ़ और पंजाब से भी विशेष लगाव है। साहित्य के साथ जुड़ाव पूर्णकालिक लेखक जैसा ही है। कहानी हो या लम्बी कहानी शब्दों में एक फिल्म सामने ला देने में उन्हें काफी मुहर्त है। 

कोशिश रहेगी इस बार के पुस्तक मेले में आप से उनकी विशेष भेंट करवाई जाए। जल्द ही अलग से करेंगे उनकी पुस्तकों , रचनाओं और विचारों की भी चर्चा। 

जब उनकी पहली पुस्तक 'कोई ख़ुशबू उदास करती है' मार्कीट में आई तो सचमुच साहित्य से जुड़े हम सभी लोग बहुत उत्साह में थे। उन्होंने लिखा:ज़िन्दगी में जो भी कुछ पहली बार होता है  वो अनमोल होता है ।पहले प्यार की तरह पहली किताब भी ऐसी होती है जिसकी ख़ुशबू औऱ पुलक उम्र भर महसूस होती है और उस पर किताब का नाम ही 'कोई ख़ुशबू उदास करती है' हो तो .....इस पुस्तक के लिखने, छपने और मार्कीट में आने की भी एक पूरी दिलचस्प कहानी है। जल्द ही साहित्य सृजना की पूरी कहानी भी आपके सामने रखेंगे। 

No comments:

Post a Comment

ਸਿੱਖ ਜਗਤ ਦਾ ਲਾ-ਮਿਸਾਲ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਭਰਿਆ “ਦਸੰਬਰ”ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਗੌਰਵਮਈ ਹਫਤਾ!!

 Emailed on Thursday 25th  December 2025 at 11:08 AM   Regarding December in Sikhism        ਇਹ ਸੰਸਾਰ ਭਰ ਦੀ ਇਕੋ ਇਕ ਲਾਸਾਨੀ ਮਿਸਾਲ ਹੈ --*ਜੰਗ ਸਿੰ...